Breaking News

नवरात्र के पहले दिन देवी दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु : जयकारे गूंजे : वोरा ने पूजा-अर्चना कर शहरवासियों को दी हिंदू नव वर्ष की बधाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग। चैत्र नवरात्र के पहले दिन तड़के से ही देवी दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। माला-फूल, नारियल-चुनरी और प्रसाद लिए मंदिरों में पहुंचने के बाद श्रद्धा भाव से भक्तों ने शीश झुकाया। मंदिर पहुंचकर देवी मां के गर्भगृह में पहुंचकर भव्य स्वरूप का दर्शन किया। आरती के बाद भक्तों ने दर्शन किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर के नागरिकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। नवरात्र के अवसर पर वोरा ने आज चंडी मंदिर में देवी दर्शन कर पूजा अर्चना की।

उन्होंने शहर के नागरिकों को हिंदू नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के लिए कामना की है। वोरा ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

युकां महासचिव संदीप वोरा ने पूजा अर्चना की

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ने आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन चंडी मंदिर पहुंचकर मां चंडी का दर्शन कर शहर व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान युवा नेता गौरव उमरे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सनी साहू, युवा नेता विकास यादव, जिला महासचिव पृथ्वी चंद्राकर व अन्य युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!