Breaking News

दुर्ग लोकसभा चुनाव : पहले दिन एक प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ लोकसभा चुनाव-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने पर पहले दिन संसदीय क्षेत्र 7 दुर्ग के लिए एक नामांकन जमा किया गया। लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी से श्याम सुंदर साहू ने नामांकन जमा किया। जबकि नामांकन फार्म लेने वालों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेन्द्र साहू, भा.ज.पा से विजय बघेल, निर्दलीय हरिश्चंद्र, राष्ट्रीय जर्नलिस्ट पार्टी से सुखदेव टंडन, निर्दलीय अरुण कुमार जोशी, लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी से श्याम सुंदर साहू, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से शंकर ठाकुर,निर्दलीय हरिश्चंद्र ठाकुर, निर्दलीय अनूप कुमार पांडे, निर्दलीय बलदेव सिंह साहू, भारतीय शक्ति योजना पार्टी से यशवंत कुमार साहू,  निर्दलीय अली हुसैन सिद्दीकी, निर्दलीय विकास शर्मा, शक्ति सेना भारत देश सविता बंजारे, निर्दलीय पुष्पा मेरिया और निर्दलीय अंशिका जैन शामिल हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!