द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल कल 15 अप्रेल को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र से 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता व अनेक नेता शामिल होंगे। नामांकन रैली के पहले रविशंकर स्टेडियम स्थित मानस भवन मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा होगी। रैली व सभा की तैयारी को लेकर लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम स्थल व रैली मार्ग का मुआयना कर जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
नामांकन रैली में बड़ी संख्या में दुर्ग, भिलाई, बेमतरा जिला संगठन से कार्यकर्ता पहुचेंगे। मानस भवन परिसर में जनसभा के बाद नामांकन रैली निकलेगी, जो पचरी पारा कुंआ चौक, फरिश्ता कांप्लेक्स, इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए आज दिन भर लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्षों को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
