Breaking News

बाबा अंबेडकर की जयंती मनाई गई : वोरा बोले – बाबा साहेब ने अपना जीवन वंचित वर्गों के उत्थान, सामाजिक न्याय और समानता के लिए कर दिया समर्पित

द सीजी न्यूज

पूरे देश में आज 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। डॉ अंबेडकर की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा सहित कांग्रेस नेताओं और सामाजिक पदाधिकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आदरांजलि दी। इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, रत्ना नारमदेव, पप्पू श्रीवास्तव, फत्ते भाटिया, अजय मिश्रा, परमजीत भुई, भोला महोबिया, त्रिशरण डोंगरे, सज्जन भगत, तुषार घरडे, प्रवीण वासनिक, चेतना डोंगरे, कृष्णा नागवंशी, गौतम गजभिये, अनिल इलमकार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर वोरा ने बाबा साहेब को आदरांजलि देते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार हैं। उनका नाम हमेशा आदर और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। बाबा साहेब अंबेडकर एक विद्वान, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपना जीवन वंचित वर्गों के उत्थान, सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया।

वोरा ने कहा कि डॉ अंबेडकर मानव स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता को राष्ट्र उत्थान के लिए आवश्यक मानते थे। उन्होंने हमेशा राष्ट्रीयता पर बल दिया। उनका कहना था कि बिना राष्ट्रीयता की भावना के राष्ट्रवाद नहीं हो सकता। डॉ भीमराव अंबेडकर का नाम भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है। उनका नाम भारतीय इतिहास में हमेशा अमिट रहेगा।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!