Breaking News

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, संदिग्ध CCTV कैमरे में कैद : लारेंस विश्नोई गैंग पर शक

द सीजी न्यूज

सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर आज ताबड़तोड़़ 5 राउंड फायरिंग की गई। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 बाइक सवार लोगों ने इस काम को अंजाम दिया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान के घर के बाहर का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद मुंबई की पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पुलिस ने उस बाइक को बरामद कर लिया है, जिस पर शूटर्स आए हुए थे। पुलिस द्वारा बरामद की गई बाइक की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के बाद कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा का भी नाम सामने आया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के बाद भाग रहे शूटर्स बांद्रा इलाके में ही बाइक छोड़कर भाग निकले।

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, “पूरा पुलिस बल उनके सुरक्षा के लिए है। गृह मंत्री राजनीति में व्यस्त हैं, लेकिन मुंबई की पुलिस तो राजनीति नहीं कर रही ना ? कि वो भी उनके पीछे-पीछे राजनीति कर रहे हैं। सलमान खान के घर बाहर जो फायरिंग हुई है वो एक इशारा है। इस मुंबई में कभी भी और कहीं भी गोली चल सकती है।”

इधर, सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा ‘पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान खान और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सूचित किया गया है। मैंने सलमान खान से बात की है। सरकार उनके साथ है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।’

आपको बता दें कि सलमान के घर के बाहर आज सुबह दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। इस खबर से इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। सलमान खान के घर के बाहर हुए हादसे को पुरानी धमकियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली सलमान खान के घर की बालकनी वाली दीवार पर भी चलाई गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ-साथ बांद्रा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

कहा जा रहा है कि बाइक पर सवार दो लोगों ने फायरिंग की। उन्होंने अपना चेहरा छिपाया हुआ है। हेलमेट भी पहना है, जिसके कारण दोनों की पहचान कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। हादसे के बाद पुलिस सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान को पहले से ही सुरक्षा दी गई है। वे जहां भी जाते हैं सुरक्षा के घेरे में ही जाते हैं। जिस वक्त फायरिंग की गई, उस समय सलमान खान अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। हमलावरों ने उस जगह को निशाना बनाया, जहां सलमान ने 2 दिन पहले खड़े होकर सभी को ईद की बधाई दी थी।

सलमान को धमकियां मिलने का सिलसिला पिछले कई सालों से चला आ रह है। सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। काफी समय से सलमान लॉरेंस के निशाने पर हैं। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ भी उनकी जान के पीछे हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!