द सीजी न्यूज
दुर्ग। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब के अनुयाइयों ने शहर में भव्य रैली निकाली जिसमें विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए। उन्होंने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। बाजे-गाजे के साथ हजारों की संख्या में शामिल बाबा साहब के अनुयाइयों का विधायक गजेंद्र ने अभिवादन करते हुए सभी को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की शिक्षा हमें उज्जवल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करती है। भारतीय संविधान के निर्माता और हमारे राष्ट्र के लिए उनके अमूल्य योगदान को पूरा देश याद कर रहा है। देशहित में उनके कार्यों को याद करके, हम समाज में परिवर्तन लाने का संकल्प लें।
रैली में युवा हाथों में झंडे के साथ बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहे और जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं और युवतियां बाजे-गाजे के साथ नाचते, गाते रैली में चल रहे थे। राजीव नगर में आयोजित अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में भी विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और अम्बेडकर मिशन में उत्कृष्ट सहभागिता देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
