Breaking News

अंबेडकर जयंती और कर्मा जयंती कार्यक्रमों में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू

द सीजी न्यूज

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहेब को आदरांजलि अर्पित की। दुर्ग और चरौदा में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही राजेंद्र साहू ने जामगांव कानाकोट, साहू मित्र सभा भिलाई, कुटेलाभाटा, भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव उरला में आयोजित कर्मा जयंती कार्यक्रमों में शामिल हुए। राजेंद्र साहू वार्ड 26 संतराबाड़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

राजेंद्र साहू ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने पीड़ित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर कार्य किया। शिक्षा पर विशेष जोर देने के साथ ही सभी वर्गों को न्याय देने के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन सभी के लिए प्रेरक है। डॉ अंबेडकर ने अपने जीवनकाल में जितने भी कार्य किये, उससे भारत की सामाजिक तस्वीर में काफी सुखद बदलाव आए। बाबा साहेब अंबेडकर के कार्यों और सामाजिक ढांचे को सुधारने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब अंबेडकर के कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया।

आयोजित कार्यक्रमों में कानाकोट में डॉ गुलाब साहू, रविशंकर साहू, कामता प्रसाद साहू, मनीष साहू, पारखत साहू, कविता साहूस, आनंद चंदन, भउनेश्वरी साहू, पुनेश्वर साहू, गोपेश साहू, योगेंद्र साहू, चुमेंद्र साहू, कुलेश्वर साहू, कुटेलाभाटा में दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष पुसऊ राम साहू, दुर्ग ग्रामीण महिला अध्यक्ष सुशीला साहू, धालेश साहू, उमाशंकर साहू, गुगन साहू उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!