Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू 15 को दाखिल करेंगे नामांकन : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज कांग्रेस नेता रहेंगे मौजूद : नौ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ निकालेंगे रैली

द सीजी न्यूज

दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 7 मई को होगा। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू 15 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गंज मंडी प्रांगण में एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। वहां से रैली के रूप में दुर्ग कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद राजेंद्र साहू अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रमुख कांग्रेस नेता व नौ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में उपस्थिति की अपील की है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग और बेमेतरा जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता, दोनों जिले के कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, इंटक, सेवादल व अन्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!