Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने सुबह मंदिरों में पूजा अर्चना की : महापुरुषों और दिवंगत राजनेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद : दोपहर में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

द सीजी न्यूज

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज दोपहर 1 बजे नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहले राजेंद्र साहू ने सुबह 7 बजे से दुर्ग में मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके बाद महापुरुषों, दिग्गज राजनेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू सुबह अपने निवास से निकले और चंडी मंदिर और सत्ती चौरा मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां से वे मीलपारा स्थित कृष्ण मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसके बाद राजेंद्र साहू ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजेंद्र साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, शहीद वीर नारायण सिंह, हेमू कालाणी, ठाकुर प्यारेलाल, मिनीमाता, स्व मोतीलाल वोरा, स्व ताराचंद साहू, स्व वासुदेव चंद्राकर, इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वररैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रतिमा चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, संदीप वोरा, पप्पू श्रीवास्तव, भोला महोबिया, पुष्पेंद्र साहू, भूपेंद्र सेन, मुकेश साहू उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!