Breaking News

पार्षद गायत्री साहू का निधन : दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने अर्पित की श्रद्धांजलि : परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में वार्ड 52 बोरसी की पार्षद गायत्री साहू का निधन 14 अप्रैल को हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू रात 12 बजे उनके निवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेंद्र साहू ने स्व गायत्री साहू के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। राजेंद्र ने कहा कि गायत्री साहू चार बार पार्षद चुनी गई और उन्होंने हमेशा सक्रिय रहकर जनसेवा की। राजेंद्र साहू ने स्व. गायत्री साहू के पति गोवर्धन साहू, पुत्र गुलशन साहू सहित अन्य परिवारजनों से मुलाकात के दौरान संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!