Breaking News

कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल व विधायक ललित चन्द्राकर

द सीजी न्यूज

क्षेत्रीय साहू मित्र सभा शंकर पारा बजरंग पारा स्टेशन मरोदा भिलाई में कर्मा जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सांसद व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल,विशिष्ट अतिथि विधायक ललित चन्द्राकर, अध्यक्षता मान खम्हन लाल साहू उपस्थित रहे। प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विजय बघेल ने कहा कि हर समाज के कोई न कोई आराध्य देवी होती है। भक्त माता कर्मा का जन्म उस युग में हुआ था, जब विकराल स्थिति थी। जब राजा की शक्ति के आगे सब झुक गये थे, तब समाज और राष्ट्रहित में रक्षा के लिए एक रास्ता बनाया गया।

विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में रिसाली के प्रतिभा सम्मान समारोह में हम सब भक्त कर्मा माता के भक्ति और शक्ति से जिन्होंने  खिचड़ी बनाकर कृष्ण भगवान को खिलाया और हम सभी प्रसाद के रूप में खिचड़ी खिलाते हैं। माता कर्मा का हम सभी पर आशीर्वाद बना रहे। समाज और देश आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले विजय बघेल को दोबारा दुर्ग लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। देश को विश्व गुरु बनाने और विकसित भारत बनाने व भारत को दुनिया में आगे बढ़ाने के साथ ही छत्तीसगढ़ को फिर से डबल इंजन की सरकार बनाकर देश और प्रदेश को मजबूत बनाना है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, उपाध्यक्ष मन्ना लाल साहू, पार्षद ममता सिन्हा, उपाध्यक्ष भगवती साहू सचिव रोहित साहू, कोषाध्यक्ष यशवंत साहू, संगठन सचिव गेंदालाल साहू, संतोषी साहू, दीनदयाल साहू, भाव सिंह केहरी लक्ष्मन सिंह हिरवानी सेवक राम साहू रूपराम साहू नवीन साहू भगवती साहू भाव सिंह साहू कबीर साहू सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!