Breaking News

नामांकन से पहले कांग्रेस की सभा में भाजपा पर बरसे वोरा : कहा – राहुल गांधी की पांच न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों पर देश को भरोसा – भाजपा ने जनता से किये वादे नहीं किये पूरे

द सीजी न्यूज

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिले से पहले पुराने गंजमंडी परिसर में हुई जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, बीडी कुरैशी, रुद्र गुरु, अनिला भेडिया, अरुण वोरा सहित दुर्ग व बेमेतरा जिले के प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

जनसभा में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर घेरा। वोरा ने कहा कि भाजपा ने बीते दस साल में देश की जनता से किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। मणिपुर राज्य पिछले कई महीने से जल रहा है। देश की जनता केंद्र की भाजपा सरकार से हताश और परेशान हो चुकी है। 

वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर एकता, सद्भावना और प्रेम का संदेश दिया। राहुल गांधी ने पूरे देश को भरोसा दिलाया कि सशक्त भारत का निर्माण एकजुटता से किया जा सकता है। राहुल गांधी ने चुनाव से पहले पांच न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों की घोषणा की है।

वोरा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए महालक्ष्मी योजना के तहत हर साल एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई है, जिससे महिलाओं में उत्साह है। इसी तरह 30 लाख युवाओं को नौकरी, ट्रेनिंग के लिए एक लाख रुपए स्टाईपंड, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 4 सौ रुपए देने, किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, किसान कर्ज माफी के लिए आयोग का गठन करने सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गई है। राहुल गांधी पर पूरे देश को भरोसा है। राहुल गांधी के विजन और गारंटियों के कारण पूरा देश चाहता है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।

वोरा ने कहा कि भाजपा ने बीते दस साल में सिर्फ जुमलेबाजी की है। कांग्रेस को जुमलेबाजी पर नहीं बल्कि देशवासियों के हित में योजनाएं लागू करने पर विश्वास है। हर वर्ग की तरक्की और विकास केवल राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है। वोरा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताएं। वोरा ने दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!