Breaking News

17 अप्रैल को रामनवमी : बंद रहेगी शराब दुकानें : न बिकेगी, न परोसी जाएगी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / राज्य शासन द्वारा 17 अप्रैल 2024 को “राम नवमी“ के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु “शुष्क दिवस“ घोषित किया गया है। “शुष्क दिवस“ के दौरान समस्त देशी मदिरा व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब, अहाता, भांग / भांगघोटा की फुटकर दुकाने बंद रहेगी। मदिरा की कोई भी दुकान, होटल, रेस्टॉरेन्ट, क्लब आदि व मदिरा बेचने, परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठान/व्यक्ति, को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं होगी। क्लबों, रेस्टारेन्टों, स्टार होटलों आदि और किसी के भी द्वारा चलाए जाने वाले होटलों को भी घोषित “शुष्क दिवस“ में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं होगी। इस अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण पर और गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!