द सीजी न्यूज
दुर्ग। रेलवे स्टेशन दुर्ग में मुख्य टिकट निरीक्षक द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को डस्टबिन में फेंके जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तल्ख टिप्पणी की है। सोशल प्लेटफार्म में भूपेश ने लिखा – डॉ अंबबेडकर की तस्वीर को कचरे के डिब्बे में फेंके जाने से लोगों में गुस्सा है। हम सब आहत हैं। आखिर बाबा साहब के खिलाफ यह नफरत कहां से आ रही है?
भूपेश ने आगे लिखा कि इस घटना से गुस्सा आना स्वाभाविक है। आंदोलन कर रहे साथियों का मैं समर्थन करता हूं। हम सबको शांतिपूर्वक तरीके से बाबा साहेब के रास्ते पर चलते हुए अपनी बात रखनी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
