Breaking News

राम नवमी : कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने मंदिरों में पूजा अर्चना की : ज्योति कलश व कन्या भोज में हुए शामिल : कहा ” देवी का स्वरूप हैं बेटियां … इनकी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं …

द सीजी न्यूज

आज राम नवमी के अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने आज मंदिरों में जाकर भगवान श्री राम की आरती अभिषेक और पूजा अर्चना की। राजेंद्र सीताराम मन्दिर गांधी चौक पर दर्शन करने पहुँचे, जहां मंदिर के आचार्य जनोँ ने उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने शिवनाथ नदी तट पर श्री राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मलित होकर श्री राम जी का अभिषेक, पूजन व आरती की।

राजेन्द्र साहू ने शिवनाथ नदी के पास श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कहा कि सनातन धर्म में ईश्वर के कई अवतारों का वर्णन है, लेकिन  श्रीराम ही ऐसे थे जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम की संज्ञा मिली। उनके जीवन से हर व्यक्ति को कई सारी सीखें मिलती हैं। श्रीराम के चरित्र को आदर्श, नैतिकता और व्यवहार का उच्चतम मानदंड माना जाता है जो बहुत विस्तृत है और जिससे मनुष्य के महापाप भी नष्ट हो जाते हैं। श्रीराम का जीवन एक सीख नहीं, बल्कि सीखों का खजाना है| गुरु-शिष्य, राजा-प्रजा, स्वामी-सेवक, पिता-पुत्र, पति-पत्नी, भाई-भाई, मित्र-मित्र के आदर्शों के साथ धर्मनीति, राजनीति, कूटनीति, अर्थनीति, सत्य, त्याग, सेवा, प्रेम, क्षमा, परोपकार, शौर्य, दान आदि मूल्यों का सुंदर आदर्श हमें उनके जीवन से सीखने को मिलता है।

ज्योति कलश व कन्या भोज में हुए शामिल 

दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू आज चैत्र नवरात्र पर्व नवमी के अवसर पर श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किये और मंदिर समिति द्वारा आयोजित कन्या पूजन व कन्याभोज में शामिल हुए। साथ ही चंडी मंदिर दुर्ग की ज्योति कलश विसर्जन शोभायात्रा में उपस्थित रहे। राजेंद्र ने माता चंडी की पूजा अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी जय महाराज ने माता की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान समिति के गिरधर शर्मा उपस्थित रहे।

चैत्र नवरात्र पर्व नवमी के पावन अवसर पर राजेंद्र साहू ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराकर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेटियां देवी का स्वरूप हैं, इनकी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं। राजेंद्र साहू ने प्राण प्रतिष्ठा में यजमान राहुल शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, संजय साहू, उजाला साहू, मुकेश गुप्ता, अनीता गुप्ता, भरत सिन्हा, शांति सिन्हा, मनोज गुप्ता, मधु गुप्ता को आयोजन की सफलता की बधाई दी और सदैव धार्मिक आयोजन करते रहने की बात कही। आयोजन में दिलीप गुप्ता अध्यक्ष श्याम सुंदर खंडेलवाल श्याम चंद्राकर मुकेश गुप्ता नरेंद्र राठी रमेश गुप्ता, मिलाप चंद ओसवाल, नरेंद्र राठी, मुकेश गुप्ता, संजय साहू, मनोज गुप्ता भंवर तिवारी विवाह गुप्ता शांति सिंह अर्जित शुक्ला श्याम सुंदर खंडेलवाल प्रेमचंद चन्द्राकर जयप्रकाश साहू ज्ञान सिंह राजू दुबे सुजीत पप्पू रूंगटा दिलीप गुप्ता अश्विन ढीमर विकास पुरोहित दिनेश शर्मा भरत सिन्हा उपस्थित रहे।

ऋषभ ग्रीन सिटी फुलगांव वार्ड 55 में श्री राम नवमी के अवसर पर पूजा अर्चना, ज्योत विसर्जन और भंडारा प्रसादी में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू शामिल हुए और भंडारा की प्रसादी ली। इस दौरान विकास राठी जितेन जैन सतबीर शर्मा संजू राठी भागीरथी चक्रधारी किशोर जैन जीतू राठी भूपेन चंद्राकर मनोज गुप्ता नितिन अग्रवाल विजय तापड़िया विजू राठी देवेंद्र अग्रवाल ललिता तापड़िया उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!