Breaking News

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 20 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क : विधायक ललित चंद्राकर ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा

द सीजी न्यूज

दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का 20 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में जनसंपर्क करेंगे। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्रकार ने दावा किया कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की जीत सुनिश्चित है। आम जनमानस को पता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के कई सोपान तय किये हैं। हमारा देश आत्मनिर्भर बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने मोदी की गारंटियो को पूरा किया है। भाजपा प्रत्याशी की  जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता  कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।

तय कार्यक्रम के अनुसार विजय बघेल सुबह 9:30 बजे तालपुरी से जनसंपर्क शुरू करेंगे। इसके बाद रुआंबांधा, रिसाली गांव, रिसाली भाटा, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा, नेवई, डुंडेरा जोरातराई, डूमरडीह, उमरपोटी, कोलिहापुरी, खम्हरिया, धनोरा, हनोदा, चंदखुरी, कोलिहापुरी में बैठक आयोजित की जाएगी। ललित चंद्राकर ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं व जनमानस से उपस्थिति की अपील की है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!