द सीजी न्यूज
दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का 20 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में जनसंपर्क करेंगे। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्रकार ने दावा किया कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की जीत सुनिश्चित है। आम जनमानस को पता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के कई सोपान तय किये हैं। हमारा देश आत्मनिर्भर बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने मोदी की गारंटियो को पूरा किया है। भाजपा प्रत्याशी की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।
तय कार्यक्रम के अनुसार विजय बघेल सुबह 9:30 बजे तालपुरी से जनसंपर्क शुरू करेंगे। इसके बाद रुआंबांधा, रिसाली गांव, रिसाली भाटा, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा, नेवई, डुंडेरा जोरातराई, डूमरडीह, उमरपोटी, कोलिहापुरी, खम्हरिया, धनोरा, हनोदा, चंदखुरी, कोलिहापुरी में बैठक आयोजित की जाएगी। ललित चंद्राकर ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं व जनमानस से उपस्थिति की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
