Breaking News

राहुल गांधी की 25 गारंटियों पर पूरे देश को भरोसा : कांग्रेस सरकार देगी महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए : 30 लाख युवाओं को नौकरी, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्ज माफी की गारंंटी भी

द सीजी न्यूज

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने शनिवार को सुबह से रात तक दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए जमकर चुनाव प्रचार किया। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के मोहलाई, नगपुरा, बोरई, रसमड़ा, अंजोरा, थनौद, विनायकपुर, अंडा, तिरगा, निकुम, आलबरस में नागरिकों से मुलाकात की। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई कम करने और हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर भाजपा ने दस साल पहले केंद्र में सरकार बनाई लेकिन न महंगाई कम हुई, न हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला। उलटे महंगाई कई गुना बढ़ गई। कई करोड़ बेरोजगार बढ़ गए। किसानों की आय दोगुना करने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया।

राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश को यह गारंटी दी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए दिये जाएंगे। इसी तरह किसानों की कर्जमाफी के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। एमएसपी बढ़ाने की दिशा में अनिवार्य और ठोस पहल की जाएगी। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 4 सौ रुपए दी जाएगी। 30 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा और सभी युवाओं को ट्रेनिंग के लिए एक लाख रुपए दिये जाएंगे। राहुल गांधी की पांच न्याय योजनाओं और 25 गारंटियों से देश के नागरिकों में नया भरोसा पैदा हुआ है। उन्होंने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से कांग्रेस को वोट के साथ समर्थन और सहयोग देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, मोहन हरमुख, हरेंद्र देशमुख, तुलसी देशमुख, प्रदीप शर्मा, देवराज, जनपद सदस्य, अजय वैष्णव, सरपंच ममता साहू, पूर्व सरपंच कचरा बाई ठाकुर, लालजी गुप्ता, भागवत साहू, ईश्वर साहू, अनिल बाफना, पन्ना साहू, संतोष रामटेके, धरती साहू, आशा देशमुख, प्यारेलाल देशमुख, भुरू देशमुख, मयंक देशमुख, देवीसिंह देशमुख, डालराम देशमुख, शिवलाल चक्रधारी, कृष्णा देवांगन, रामकृष्ण मिश्रा, भरत निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!