Breaking News

महावीर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू : अहिवारा क्षेत्र में किया सघन दौरा : गांव-गांव में मिला जोरदार समर्थन

द सीजी न्यूज

महावीर जयंती पर आयोजित शोभायात्रा और कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू शामिल हुए और जैन समाज के सभी सम्मानितजनों को सत्य, अहिंसा, त्याग और तप के संदेश से विश्व को मानव कल्याण की राह दिखाने वाले भगवान महावीर की जयंती की हार्दिक बधाई दी। राजेंद्र ने कहा कि भगवान महावीर ने जीव-दया और करुणा का संदेश दिया। समाज को समानता और समरसता के साथ लोककल्याण के दायित्वों का मार्गदर्शन करने वाले इन संदेशों की सार्थकता पूरी दुनिया में है।
इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, नीता जैन, पूर्व पार्षद अमृत लोढ़ा, अजय श्री श्रीमाल, संदीप लोहाडिया, शशांक चोपड़ा, किशोर जैन, चुन्नीलाल दुग्गड़, रितेश बुरड़, मनोज बाकलीवाल, नवीन संचेती, विमल चंद जैन, कैलाश बाकलीवाल, डॉ एसके जैन, मदनलाल श्रीश्रीमाल, ओम सांखला, प्रकाश गोलछा व जैन समाज के अन्य सम्मानित जन मौजूद रहे।
अहिवारा क्षेत्र में किया सघन दौरा
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने आज अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। हथखोज, जरवाय, उमदा, हथखोज बस्ती, चरोदा भाठा, दादर, मोरिद, सोमनी सहित अन्य गांवों में सुबह से देर रात तक चले चुनावी जनसंपर्क के दौरान राजेन्द्र साहू ने भाजपा सांसद का नाम लिये बगैर कहा कि बीते 5 साल में किसी भी समाज या किसी भी सार्वजनिक कार्य हेतु सांसद निधि से कोई राशि नहीं दी गई।

भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू

राजेंद्र ने कहा कि आज 3 सालों से ट्रेनें रद्द हो रही है, विलंब से चल रही है, लेकिन आज तक भाजपा सांसद ने सदन में मामला नही उठाया। अपने क्षेत्र के किसी मुद्दे को सदन में नहीं उठाया। दुर्ग की जनता ने उन पर विश्वास किया और उन्हें भारी मतों से जिताया भी, लेकिन भाजपा सांसद ने जनता के साथ विश्वासघात किया। जनता की समस्या नहीं सुनी। अब जनता की बारी है। जनता अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला जरूर लेगी।

अहिवारा दौरे के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने महिलाओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र और कांग्रेस की गांरटियों के बारे में बताते हुए कहा कि हर वर्ग को इन गारंटियों का का लाभ मिलेगा। कोसरे ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने की अपील की।चुनावी जनसंपर्क के दौरान कृष्णा चन्द्राकर, तुलाराम साहू, हीरालाल वर्मा, महेंद्र तिवारी, रेवती साहू, द्रोपदी वर्मा, संतोषी निषाद, पुनीत साहू, उधो यादव, भीखू बंछोर, दीप्ति वर्मा, सुमित्रा देवांगन, त्रिवेणी कामता, निर्मला साहू, भूपेंद्र वर्मा, गजेंद्र देवांगन, जोहर ठाकुर, गज्जू देवांगन, टेनेंद्र साहू, वीरेंद्र वर्मा, खोमलाल साहू, नरेंद्र वर्मा, द्वारिका वर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!