द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग के क्षेत्रान्तर्गत निवासरत वार्ड क्रमांक 1 से 60 के संपत्तिकर करदाताओं द्वारा अपने भवनों / भूमियों का सनहाल वित्तीय वर्ष 2024-25 का टैक्स राशि जमा करने पर छूट दी जाएगी। वर्ष 2024-25 के सम्पत्तिकर पर पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी छूट का लाभ दिया जाएगा। अप्रैल से जून तक टैक्स जमा करने पर संपत्ति कर में 6% छूट दी जाएगी। जुलाई से सितम्बर तक टैक्स जमा करने पर 4% छूट दी जाएगी। इसी तरह अक्टूबर से दिसम्बर के बीच टैक्स जमा करने पर 2% छूट मिलेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal