Breaking News

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार : कैसी बहकी बहकी बातें हो रही है … कांग्रेस ने 70 साल में क्या कभी आपका सोना या मंगलसूत्र छीना ?

द सीजी न्यूज

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी ‘सोने और मंगलसूत्र’ वाली टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। बंगलूरू में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि इस देश में कैसी-कैसी बहकी बहकी बातें हो रही है। पीएम मोदी का नाम लिए बगैर उन्होंन कहा कि दो दिन पहले भाषण दिए थे कि कांग्रेस आपका मंगलसूत्र छीनना चाहती है। यह देश पिछले 75 वर्षों से आजाद है और 55 वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या कांग्रेस ने कभी आपका सोना या मंगलसूत्र छीना ?

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के आरोपों का जिक्र भी किया। पीएम मोदी ने बीते दिन राजस्थान में कहा था कि कांग्रेस ने लोगों की गाढ़ी कमाई और कीमती सामान घुसपैठियों और जिनके अधिक बच्चे हैं, उन्हें देने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो माताओं और बहनों का सोना चोरी कर लेगी।

इंदिरा और राजीव गांधी का किया जिक्र

पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि जब युद्ध हुआ तो इंदिरा गांधी (उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री) ने अपना सोना दान कर दिया था। उन्होंने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए आगे कहा कि मेरी मां का ‘मंगलसूत्र’ इस देश के लिए कुर्बान हो गया।

प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर ‘मंगलसूत्र’ के महत्व को समझते तो वे ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते। जब नोटबंदी हुई तो उन्होंने महिलाओं की जमापूंजी छीन ली। किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 600 किसानों की जान चली गई, क्या मोदी जी ने उन विधवाओं के ‘मंगलसूत्र’ के बारे में सोचा ? जब मणिपुर में एक महिला का वस्त्रहरण कर उसके वस्त्र जलाए गए तब भी मोदी जी चुप थे, कुछ नहीं बोले। क्या उन्होंने उसके ‘मंगलसूत्र’ के बारे में सोचा ? आज वह वोट के लिए महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं ताकि वे डरकर वोट करें। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!