Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग, भिलाई सहित ग्रामीण इलाकों में करेंगे चुनाव प्रचार

द सीजी न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग, भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र सहित भिलाई 3 चरौदा, कुम्हारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने की अपील करते हुए भूपेश बघेल पिछले दो दिनों से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में धुआंधार चुनावी सभाएं ले रहे हैं। आज तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 स्थानों पर सभा को संबोधित करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह साढ़े 10 बजे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के उतई में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद चंदखुरी, निकुम, नगपुरा में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.45 बजे दुर्ग शहर के तितुरडीह चौक में सभा के बाद महाराजा चौक में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के रूआंबांधा, रिसाली में सभा को संबोधित करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 3.35 बजे भिलाई विधानसभा क्षेत्र के हु़डको में सभा को संबोधित करने के बाद जुनवानी, सुपेला रावणभाटा, सेक्टर 6, खुर्सीपार में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने की अपील करते हुए सभा को संबोधित करेंगे। शाम 6. 45 बजे बाजार चौक भिलाई 3 में सभा होगी। इसके बाद वे जी केबिन चरौदा, कुम्हारी बस्ती में सभा को संबोधित करेंगे।

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!