Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधायक की अगुवाई में नागरिकों ने किया श्रमदान : सरोवर हमारे धरोहर, तालाबों की सफ़ाई हम सब की जिम्मेदारी : ललित चंद्राकर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ रिसाली में मां कल्याणी शीतला कल्याण सागर तालाब की सफाई के अभियान के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, आम जनता व रिसाली निगम के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी तादाद में जुटे। तालाब में कई साल से जलकुंभी भरी है। आज जनसहयोग से तालाब की सफाई की गई। विधायक ललित चंद्राकर की पहल पर सभी लोगों ने समन्वित प्रयास करते हुए तालाब की सफ़ाई की।

इस अवसर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देश को स्वच्छ व समृद्ध बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। आसपास की सफाई करने के साथ ही नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाने, कचरा मुक्त वातावरण बनाने, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वच्छ भारत का निर्माण करना जरूरी है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत का निर्माण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

चंद्राकर ने आगे कहा कि धर्म और शास्त्र के अनुसार अपने घरों से निकलने वाले पूजा के फूल, कपड़ा नारियल, तेल, पुरानी क़िताबें, पुराने फ़ोटो आदि को गड्ढा बनाकर वहीं पर विसर्जन करना चाहिए। इससे खाद बनता है। यही सबके लिए हितकारी होता है। सरोवर हमारे धरोहर हैं। तालाबों की सफ़ाई का ज़िम्मा हम सबकी जिम्मेदारी है।

रिसाली नगर निगम की आयुक्त मोनिका वर्मा ने इस अभियान के लिए सभी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जन सहयोग और श्रमदान से हम काफी काम कर सकते हैं। स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर इसके लिए और बेहतर योजना बनाई जाएगी और सफाई अभियान चलाकर तालाबो को साफ़ रखा जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, ईई सुनील दुबे, निगम सचिव रोहित साहू, सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, राजू जंघेल, दशरथ साहू, सोनू राम सिंग, विक्की सोनी, प्रमोद सिंह, शैलेश साहू, अजीत चौधरी, चंदू देवांगन, दुर्गेश साहू, अनुपम साहू, पार्षद मनीष यादव, अजीत चंद्राकर, रिसाली मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र निर्मलकर, रीना नैय्यर, पूनमचंद सपहा, सतीश दुबे, हिमांशु चंद्राकर, विवेक बंछोर, भूपेंद्र बेलचंदन, पुरेन्द्र साहू, सलाखन सिंह, अनिल साहू, जितेंद्र अमृत देवांगन, सन्नी, पुरेन्द्र साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन सिंह, पार्षद सुनंदा पप्पू चंद्राकर, सविता धवस, रमा साहू, अनुपमा गोस्वामी, संध्या वर्मा, राजेश्वरी पसीने, उपासना साहू, उषा साहू आशा उमर लक्ष्मी राजपूत सुनीता विश्वकर्मा, माया यादव, आरती शर्मा व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

लगातार बारिश से 200 परिवार फंसे, रेस्क्यू कर 16 अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया

आवश्यक कार्य न होने की स्थिति में ऐनीकट तथा नदी के किनारे न जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!