Breaking News

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कोमल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की जांच करने एसआईटी का गठन

द सीजी न्यूज

रायपुर / उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने ग्राम-बिरकोना, थाना-पिपरिया, जिला-कबीरधाम निवासी मृतक कोमल साहू पिता स्व. प्रेमलाल साहू की संदेहास्पद मृत्यु की निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच के लिए एस.आई.टी. गठित किए जाने के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिए थे। गृहमंत्री ने प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अनुसंधान हेतु 1 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशिष्ट जांच दल तत्काल गठित करने हेतु निर्देशित किया था, जिसके बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जाँच समिति को त्वरित जाँच करने निर्देशित किया गया है।

SIT में शामिल रहेंगे ये अधिकारी 

रामकृष्ण साहू, पुलिस अधीक्षक, जिला-बेमेतरा ।

नेहा पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़।

मोहन पटेल, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी,

तनुप्रिया ठाकुर, उपुअ (अजाक), जिला-राजनांदगांव।

विजय मिश्रा, निरीक्षक जिला-राजनांदगांव।

मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक जिला-बेमेतरा

Check Also

हे ईश्वर … इन मासूमों की रक्षा करना …

THE CG NEWS दुर्ग। कल गनियारी के सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!