Breaking News

योग महोत्सव में शामिल हुए विधायक ललित चन्द्राकर : कहा – स्वस्थ जीवन, स्वस्थ मन और अनुशासित जीवन बनाने में योगाभ्यास की अहम भूमिका

द सीजी न्यूज

आज 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चन्द्राकर ने योगाभ्यास किया। रिसाली दशहरा मैदान में आयोजित योगाभ्यास के दौरान विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि हर साल 21 जून को पूरा देश ही नहीं दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव दिया था। संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और दुनिया भर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।

विधायक ललित चन्द्राकर ने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, योग के लाभ और हजारों तरह के योग के फायदे से लोगों को रूबरू कराना है। दुनिया को योग के प्रति जागरूक करना है। योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का तरीका है। यह जीवन जीने का एक तरीका है, जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग को हमें दैनिक जीवन में अपनाकर अपने जीवन को स्वस्थ और अनुशासित बनाना है। योग से मानसिक तनाव दूर होता है और बुद्धि का विकास होता है।

इस दौरान मुख्य रूप से महापौर शशि सिन्हा, निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, सभापति केशव बंछोर, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेंडे, सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चन्द्राकर, राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, विक्की सोनी, अजित चौधरी, गजेन्द्री कोठारी, विक्की चन्द्राकर, ममता सिन्हा, रूखमणी साहू, सोनू राम सिंग, पूनम चंद सपहा, नरेंद्र निर्मलकर, युवराज बेलचंदन, हितेश देशमुख, पार्षद रमा साहू, पार्षद हरीश नायक, पार्षद जमुना ठाकुर, मोनू चौधरी करुणा, सविता, बॉबी, केशव महिपाल व नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारीगण, भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रहे।

Check Also

गांधी जयंती पर खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी आयोजित : ‘अमारी सिल्क’ ब्रांड का अनावरण

ग्रामोद्योग मंत्री यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, खादी वस्त्रों पर 31 मार्च तक मिलेगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!