Breaking News

मिलेट कैफे पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा : रागी डोसा और पास्ता के स्वाद का लुत्फ उठाया

द सीजी न्यूज

दुर्ग / उप मुख्यमंत्री व दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज दुर्ग प्रवास के दौरान वन विभाग परिसर में स्थित मिलेट कैफे का अवलोकन किया। उन्होंने कोदो-कुटकी और रागी से बने व्यंजनों की जानकारी ली और मिलेट्स कोदो, कुटकी और रागी आदि से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। शर्मा ने इन व्यंजनों के स्वाद की खुलकर सराहना की और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी बताया।


इस मौके पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में मिलेट मिशन के अंतर्गत मिलेट उत्पादों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लोगों में मिलेट की मांग अब तेजी से बढ़ रही है। मिलेट्स कैफे के माध्यम से तैयार उत्पादों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। यह महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन ने बताया कि स्व सहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया गया है, ताकि लोग मिलेट्स से तैयार स्वादिष्ट पकवान का आनंद ले सकें। मिलेट्स से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन दोसा, इडली, चाउमीन, नूडल्स, पास्ता इत्यादि बनाया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मौके पर कोदो, कुटकी एवं रागी से बने कुकीज बिस्कुट और बेल एवं जामुन से बने शरबत का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, पैकिंग पर ध्यान न दे। साथ ही उन्होंने वन विभाग के पुस्तकालय का भी अवलोकन किया और वहां उपस्थित छात्राओं से चर्चा की।

इस दौरान विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, विधायक गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, एडीएम अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर लवकेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

गांधी जयंती पर खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी आयोजित : ‘अमारी सिल्क’ ब्रांड का अनावरण

ग्रामोद्योग मंत्री यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, खादी वस्त्रों पर 31 मार्च तक मिलेगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!