द सीजी न्यूज
दुर्ग । भारत माला परियोजना के तहत सड़क निर्माण को लेकर हो रही अंधाधुंध खोदाई का विरोध शुरू हो गया है। हाल ही में उतई में इस मामले को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। अब दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दूसरे कई ग्राम पंचायतों में भी भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए हो रही मनमानी खोदाई पर जनता ने आक्रोश जताया है। आज ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इस मामले में अब आंदोलन तेज करने के साथ ही अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण के लिए बेतरतीबी से अंधाधुंख खोदाई की जा रही है। कई गांवों के तालाबों को बेतरतीबी से खोदकर खाईनुमा बना दिया गया है। हनोदा, चंदखुरी व आसपास के गांवों में तालाबों को मनमाने ढंग से खोदा गया है जिसके कारण तालाब में निस्तारी करने वालों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि खनिज विभाग की अनुमति के बिना अवैध रूप से खोदाई की जा रही है। ठेकेदार के कर्मचारी कहते हैं कि कलेक्टर के आदेश पर खोदाई की जा रही है। इस मामले की शिकायत 21 मई को की गई थी। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर वे हाईकोर्ट जाने के लिए बाध्य होंगे।
नाराजगी जताते हुए प्रभावित गांवों के युवकों ने बताया कि मनमाने तरीके से हो रही खोदाई के कारण गांवों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। कुछ माह बाद पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इस मामले को लेकर गांवों में अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी भी विषम स्थिति के लिए जिला प्रशासन और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में वासु चंद्राकर, योगेंद्र चंद्राकर, विक्रांत ताम्रकार, यशवंत देशमुख, सौगात गुप्ता,
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

