Breaking News

परिचर्चा : कलेक्टर ने 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानून के संबंध में दी जानकारी

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में शासकीय व निजी संस्थाओं के डॉक्टर्स, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर ने बताया कि 1 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने लागू होने वाले नये कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नये कानून में प्रत्येक प्रकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित किया गया है। प्राथमिक शिकायत किसी भी थाने में दर्ज कराई जा सकती है। पहले जुर्माने की राशि कम थी, अब नये कानून में जुर्माने की राशि में वृद्धि की गई है। उन्होंने नये कानून के संबंध में अन्य आवश्यक बदलाव को साझा किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, डीपीओ मनोज सिंह, डॉ. पुखराज बाफना, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स शरद अग्रवाल, शासकीय व निजी संस्थाओं के डॉक्टर्स, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!