Breaking News

सुकमा जिले में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद : जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन

द सीजी न्यूज

रायपुर। सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानोंं की शहादत को नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!