Breaking News

सीएम साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का अपने निवास में किया आत्मीय स्वागत : बधाई-शुभकामनाएं दी

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ छत्तीसगढ़ में आवास और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ आए बिलासपुर, लोरमी, तखतपुर, मुंगेली क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!