Breaking News

जरूरतमंद लोगों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री : किसी ने न्यूरो सर्जरी या कैंसर के इलाज के लिए मांगी मदद, किसी ने टूटी छत की मरम्मत की गुहार लगाई : सीएम बोले – अधिकारी करें समस्याओं का समाधान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम लोग, मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहे।

धमतरी निवासी ईशा रानी सोनी ने मुख्यमंत्री से मिलकर बताया कि  उनके पति अमित सोनी के मस्तिष्क में ब्लड जम गया है, रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ी मुश्किल एक बार उनका ऑपरेशन करवा पाए है। डॉक्टरों ने एक और ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं। जानकी साहू के पति कैंसर मरीज है, उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता के लिए जनदर्शन में आई है।

 जनदर्शन : मुख्यमंत्री जरुरतमंद लोगों से हुए रूबरू

 जनदर्शन : मुख्यमंत्री जरुरतमंद लोगों से हुए रूबरू

 जनदर्शन : मुख्यमंत्री जरुरतमंद लोगों से हुए रूबरू

रायपुर निवासी आशिया परवीन ने बताया कि उनके घर की छत बरसात में पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है। परिवार के साथ मकान में रहने में परेशानी होती है, मकान क्षतिपूर्ति दिलाने का आग्रह किया। जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रायपुर अकोली निवासी रमेसरीन धीवर ने फैंसी स्टोर खोलने के लिए शासकीय योजना से लोन दिलाने का आग्रह किया।

भाटापारा बलौदाबाजार निवासी ममता निर्मलकर ने मुख्यमंत्री से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता  जगदीश निर्मलकर रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-3 नियमित सफाई कर्मचारी थे। 24 फरवरी 2018 को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। अब तक उनको अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिल पाई है। इसी प्रकार सड्डू रायपुर की लता साहू के पिता भी नगर निगम में लाईन मैन थे। उनके मृत्यु के आठ वर्ष बाद भी उन्हें अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है।

ग्राम सोनडोंगरी की कामिनी साहू और सरिता कुर्रे खुशबू महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हो, इसके लिए जनदर्शन में पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!