द सीजी न्यूज
भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पेड़ मां के नाम … की शुरू किया गया है। आज शनिवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अण्डा में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में गाँधी भांठा में पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विधायक ललित चंद्राकर द्वारा गुलमोहर के पौधे का रोपण किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, तिलक चंद्राकर, लुकेश देवांगन, राकेश चंद्राकर, अजय चौहान, अजीत चंद्राकर, भानपुरी सरपंच विजय यादव, जितेंद्र सिन्हा, राज हाड़िया, कमलजीत, अरुण देशमुख, चुम्मन साहू व ग्रामवासियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है। एक पेड़ मां के नाम एक नई और प्रेरणादायक पहल है, इसका मुख्य उद्देश्य मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत लोग अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं, जो न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है बल्कि माता के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का एक सुन्दर तरीका भी है।
इसी के तहत आज ग्राम अण्डा में सभी ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास से पेड़ लगाया गया है। ललित ने अपील करते हुए कहा जहां भी खाली जगह मिले, घर, स्कूल, कॉलेज, तालाबपार, खेत, खलिहान, कार्यालय परिसर में अपने-अपने कार्य क्षेत्र में एक पेड़ अवश्य लगाएं और धरती माता का श्रृंगार करें।
ग्राम पंचायत अंडा में विधायक ललित चन्द्राकर ने आज सहकारी सोसायटी, व थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया और जनप्रतिनिधियों और आम जनता से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। राशन कार्ड लाभार्थी सीता, रुखमणि ठाकुर, किरण ठाकुर व मीनाक्षी चंद्राकर को राशन कार्ड का वितरण किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

