Breaking News

ग्रीन बेल्ट की रिजर्व भूमि से हटाया अतिक्रमण

द सीजी न्यूज

भिलाईनगर। जोन क्रमांक 4 अंतर्गत हल्का औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में ग्रीन बेल्ट हेतु आरक्षित भूमि पर देवांगन होटल के संचालक द्वारा किये गए अतिक्रमण को आज निगम की टीम ने तोड़ दिया। नगर निगम भिलाई के आयुक्त को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा पत्र भेजकर अतिक्रमण की जानकारी दी गई थी। जोन के राजस्व अधिकारी तोड़फोड़ दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और देवांगन होटल को खाली कराया गया। ग्रीन बेल्ट की जगह को रिक्त किया गया। कार्यवाही के दौरान होटल संचालक द्वारा विरोध किया गया। जामुल थाना प्रभारी के साथ पुलिस बल ने सख्त रवैया अपनाते हुए कब्जेधारी को हटाया गया।

मेसर्स पाॅलीब्रान्ड इंसुलेशन प्राईवेट लिमिटेड प्लाट क्रं. 37/ए-बी-सी के आसपास की ग्रीन बेल्ट हेतु आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। आसपास के व्यापारी प्रतिष्ठानो द्वारा भी धीरे धीरे अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। वहां अलग से शेड व रूम बनाकर जगह को घेर लिया गया था। नगर निगम के तोडू दस्ता ने पुलिस की मौजुदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। इसी दौरान शिकायत मिली कि जोन क्रमांक 3 अंतर्गत सियान सदन के बगल के हिस्से में नवउदय विद्यालय द्वारा दरवाजा खोल कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था, उसे भी हटाया गया।

कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी छावनी, थाना प्रभारी जामुल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के अधिकारी व भिलाई निगम के जोन 4 राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण नायडू, जोन 3 के राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता सहित दल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!