Breaking News

नीट पेपर लीक के विरोध में युकां ने किया संसद का घेराव : विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीसीसी सचिव अय्यूब ख़ान

द सीजी न्यूज

भारतीय युवा कांग्रेस ने मेडिकल भर्ती परीक्षा नीट के पेपर लीक मामले को लेकर संसद का घेराव किया जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान अपने साथियों के साथ शामिल हुए। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में संसद घेराव के दौरान युकां नेताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच के साथ ही नीट परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।

अय्यूब ख़ान ने बताया कि बीजेपी की जिन प्रदेशों में सरकार है, वहां नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा, या प्रोफेशनल कोर्सेज या डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षा के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। देश के सबसे महत्त्वपूर्ण कही जाने वाली नीट परीक्षा में देश भर के 24 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। नतीजे घोषित होने पर 67 परीक्षार्थी को 720 अंक में 720 अंक मिले जो नीट परीक्षा के इतिहास में पहले कभी नही हुआ। नीट परीक्षा में मनमाने तरीके से ग्रेस मार्क्स देने और उसके बाद नीट पेपर लीक होने का खुलासा भी हुआ। गुजरात, राजस्थान, बिहार, झारखंड में पेपर लीक के तार जुड़े हैं। पेपर लीक के मामले में 30 लाख से 50 लाख रुपए लेकर नीट का प्रश्नपत्र बेचा गया। इन राज्यों मे पेपर लीक करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी भी होने लगी है।

अय्यूब ने कहा कि इस घोटाले में केंद्र सरकार की जवाबदेह है। इस विभाग के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने और मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने संसद घेराव प्रदर्शन किया। जिसमें देश भर से हजारों युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और संसद का घेराव किया। इस मामले को लेकर युकां नेताओं ने गिरफ्तारियां भी दी।

अय्यूब ख़ान ने मांग करते हुए कहा है कि नीट की परीक्षा को रद्द कर दोबारा नीट परीक्षा कराई जाए। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने के साथ ही दोषियों पर सख्त से सख्त करवाई की जानी चाहिए। संसद घेराव के दौरान दुर्ग से अय्यूब खान के साथ खेल प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप बक्शी, युवा कांग्रेस नेता पुरषोत्तम सोनवानी, रमेश दुबे, शरद कोठारी, ब्रजेश सिंह, पप्पू यादव, दीपक तिवारी भी दिल्ली पहुंचे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!