- बच्चों को नियमित विद्यालय आने और बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें : महापौर
द सीजी न्यूज
दुर्ग। स्कूल चले हम अभियान के तहत आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय प्राथमिक स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव के तहत बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता अजय शर्मा, प्रधान पाठक नितिन अग्रवाल सहित स्कूल स्टॉफ के सदस्य मौजूद रहे।
महापौर ने नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान बच्चों की आरती उतारी गई। महापौर ने स्कूल में नन्हें बच्चों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को पेंसिल बॉक्स भी वितरित किया। महापौर ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही बच्चों के जीवन के विकास का आधार है।
स्वागत अभिनंदन से उत्साहित शाला प्रवेशी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी। स्कूल के सभी बच्चे खुश नजर आये। कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक नितिन अग्रवाल, शिक्षिका सुषमा साहू, मेघा जैन, भावना राजपूत, निधि जैन, गोविंद प्रसाद, रुना खांडा, नीलिमा श्रीवास्तव, वर्षा रानी, के मुदलियार, रविंद्र विश्वकर्मा, विजय मनहरे आदि मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



