Breaking News

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में धांधली के खिलाफ NSUI का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

द सीजी न्यूज

नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में जंतर मंतर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा गत दिवस विरोध प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी व राष्ट्रीय सचिव छग प्रभारी आकाश चौधरी के निर्देश पर छग NSUI  प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के मार्गदर्शन में  दुर्ग जिला NSUI के पदाधिकारीगण भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि 24 लाख परीक्षार्थियों के हक और उनके अधिकार की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पीड़ित छात्रों की आवाज बुलंद करने कांग्रेस की छात्र विंग के पदाधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली पहुंचे हैं। करीब 10000 कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्रों ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दोबारा परीक्षा कराने की अपील की जा रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देश के युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नही है। एनएसआईयू नेताओं ने नीट परीक्षा में पैसे लेकर धांधली कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीट पेपर केंद्रीय मंत्रियों के बच्चों की खातिर लीक किया गया था। अगर नीट पेपर लीक घोटाले की सच्चाई सामने आ गई, तो केंद्र की गठबंधन सरकार गिर जाएगी।

संसद घेराव में शामिल होने दुर्ग जिले से एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, छात्र संघ के अनिमेश त्रिपाठी, पूर्व जिला सचिव निखिल चौबे व प्रदेश सचिव केतन तिवारी सहित छग के अन्य जिले से काफी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!