- श्री सदगुरु कबीर प्रागट्य उत्सव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज दुर्ग जिले के अहिवारा में 2 करोड़ 68 लाख 94 हजार रुपये की लागत के 41 विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसमें 17 लाख 84 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित नगर पालिका परिषद भवन अतिरिक्त के कक्ष का लोकार्पण और नगर पालिका के विभिन्न वार्डाें में 2 करोड़ 51 लाख 10 हजार रुपए की लागत के 40 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन शामिल है।
भूमिपूजन कार्यों में प्रमुख रूप से वार्ड क्र. 01 शिवमंदिर नहर पुल कलवर्ट से श्मशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण 24 लाख 72 हजार रुपए, वार्ड क्र. 11 महिला भवन से महमूद खान के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख 20 हजार रुपए, वार्ड क्र. 14 प्रकाश साहू घर से गया यादव के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 16 लाख 32 हजार रुपए, वार्ड क्र. 14 सूर्यवंशी ब्यारा से शमशान घाट तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 4 लाख 49 हजार रुपए, वार्ड क्र. 08 कुशल साहू घर से फेरहा के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख 78 हजार रुपए, वार्ड क्र. 7 बस स्टैण्ड से सुंदर के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 2 लाख 31 हजार रुपए, वार्ड क्र. 06 रतन बहादुर घर से चुम्मन यादव के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9 लाख 54 हजार रुपए, वार्ड क्र. 02 लिलार घर से शत्रुहन बाड़ी तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 2 लाख 96 हजार रुपए, वार्ड क्र. 04 बिसौहा किराना स्टोर्स से कचरा बाई घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 3 लाख 23 हजार रुपए, वार्ड क्र. 15 संतेश्वर घर से विनोद विश्वकर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 5 लाख 11 हजार रुपए, वार्ड क्र. 15 मुरलीधरण घर से पुष्पा बघेल के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 5 लाख 17 हजार रुपए, वार्ड क्र. 02 राम किशोर बाड़ी से कुम्हारी रोड बरातुराम साहू के बाड़ी तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 19 लाख 99 हजार रुपए, वार्ड क्र. 08 दुर्गा मंदिर से स्लाटर हाउस तक बी.टी. रोड वाईडिंनिंग कार्य 16 लाख 20 हजार रुपए, वार्ड क्र. 06 बस स्टैण्ड के पास बी.टी. रोड वाईडिनिंग कार्य 6 लाख 30 हजार रुपए, वार्ड क्र. 06 देवांगन प्रिन्टर्स से साहू पान ठेला तक बी.टी. रोड वाईडिनिंग कार्य 5 लाख 31 हजार रुपए, वार्ड क्र. 08 सलीम अहमद घर से मेनरोड व पाण्डेय पारा में पाईप लाईन विस्तार 3 लाख 46 हजार रुपए, वार्ड क्र. 08 निर्मलपारा अशोक घर से झंडी घर तक, मांझी पारा गैंदू से लक्ष्मण घर तक, पाण्डेय पारा मेनरोड तक और अंपूर्णा किराना स्टोर्स से सेन भवन तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 9 लाख 62 हजार रुपए, वार्ड क्र. 06 रमेश यादव घर से रिंकू घर तक व बहादुर के घर तक पाईप लाईन विस्तार कार्य 1 लाख 65 हजार रुपए, वार्ड क्र. 04 अशोक रवानी के घर से नंदू के घर तक और मुक्तिधाम से मणिकंचन केन्द्र तक पाइप लाइन विस्तार कार्य 4 लाख एक हजार, वार्ड क्र. 03 खासीडीह तालाब स्थित पम्प से खासाडीह स्कूल तक और नहर तक पाइप लाइन विस्तार कार्य 6 लाख 39 हजार रुपए, वार्ड क्र. 01 गौरा चौरा से सेम्पवेल पानी टंकी तक पाइप लाइन विस्तार कार्य 1 लाख 61 हजार रुपए, वार्ड क्र. 13 स्थित बंगला शत्रु के घर से शिव घर तक पाइप लाइन विस्तार कार्य 5 लाख 40 हजार रुपए, वार्ड क्र. 15 पावर हाउस रोड शिव मंदिर से जोशी भवन तक पाइप लाइन विस्तार 1 लाख 62 हजार रुपए, वार्ड क्र. 14 कमल नारायण से सरोज पटेल के घर तक, सार्वजनिक मंच से भोला राम जोशी के घर तक, गया यादव के घर से छन्नू साहू के घर तक, धनीराम जोशी के घर से हिमांचल जोशी, खेमराज से घन्सू, जागेश्वर पटेल से कृष्णा पटेल घर तक, किराना स्टोर्स से अरसनारा रोड, मंदिर से हेण्ड पम्प, पटेल भवन के पास व महामाया मंदिर तक पाइप लाइन विस्तार कार्य 9 लाख 38 हजार रुपए, वार्ड क्र. 11 पथरिया चौक से काली मंदिर व तीन बत्ती चौक तक पाइप लाइन विस्तार कार्य 11 लाख 74 हजार रुपए, वार्ड क्र. 04 में चबूतरा निर्माण कार्य 10 लाख रुपए और वार्ड क्र. 01 छटवा तालाब के पास गार्डन निर्माण कार्य 9 लाख 37 हजार रुपए आदि के निर्माण कार्य शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री साव ने अपने कर कमलों से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि का चेक भी प्रदान किया।

कबीर भवन में आयोजित श्री सदगुरू कबीर प्रागट्य उत्सव में मुख्य अतिथि की आसन्दी से सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि अहिवारा से मेरा बचपन से नाता रहा है। भारत माता की गर्भ से बड़े-बड़े संत महात्मा हुए है। इनमें से एक संत कबीर भी है। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी में जीवन दर्शन मिलता है। कबीर की वाणी को घर-घर तक पहुंचाएं और जीवन में आत्मसात करें। यह परिसर कबीर के वाणी का प्रचार प्रसार का माध्यम बने। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अहिवारा के लोगों को भरोसा दिलाया कि अहिवारा के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने नगर पालिका के अध्यक्ष को 50 लाख रुपए तक की कार्य के प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा। प्रस्ताव मिलने पर राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अहिवारा में सिविल न्यायालय की स्थापना हेतु शासन स्तर पर प्रयास करने की बातें कहीं। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि संत कबीर की वाणी सभी समाज को जोड़ने का है। कबीर के अनुयायी सभी समाज के लोग है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। नगर पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने भी अहिवारा के कबीर चौक का सौंदर्यीकरण पालिका की ओर से 5 लाख रुपए की लागत से कराने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक व कबीर प्रागट्य उत्सव के आयोजक महंत लीलाधर साहू सहित अन्य महंतगण सहित बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


