रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में उनके जन्मदिन एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। साय ने कहा कि मरीजों को नया जीवन देने के कारण डॉक्टर धरती के भगवान माने जाते हैं। इस दिन हम चिकित्सकों की अमूल्य सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
Check Also
राइस मिलर्स ने जमा नहीं किया चावल : कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
THE CG NEWS दुर्ग/ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राइस …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
