Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथरस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि हाथरस में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। दिवंगतों के परिजनों को प्रभु इस दुःख को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

आज उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्‍संग के समापन अवसर पर भगदड़ मच गई। हादसे में महिलाओं और बच्‍चों सहित 100 से ज्‍यादा लोगों की मौतों की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। 

हाथरस में सत्‍संग में भगदड़ के कारण मरने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं और बच्‍चे हैं। भगदड़ सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलरई गांव में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में हादसे पर दुख जताया और कहा कि भगदड़ में लोगों की मौत दुखद है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

सिंकदाराऊ से 5 किमी दूर एटा रोड पर सत्संग का यह टैंट लगा है। खुले खेत में करीब 100 बीघे में सत्संग का आयोजन किया गया था। भगदड़ के बाद यहां मौत का मातम पसरा हुआ है। टैंट में अंदर जाने और निकलने के लिए बहुत छोटा रास्ता बनाया गया था। कहा जा रहा है कि भगदड़ की वजह गर्मी, उमस और घुटन है। बंद टेंट में लोगों ने बाहर आना शुरू किया और फिर भगदड़ मच गई।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!