Breaking News

सदन में हिंदुओं को हिंसक कहे जाने के विरोध में भाजयुमो ने पटेल चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका

  • भाजपा नेताओं ने कहा – कांग्रेस की मानसिकता सनातन विरोधी

द सीजी न्यूज

लोकसभा में संसद सत्र के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहे जाने के विरोध में आज भाजयुमो ने पटेल चौक पर  कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत यादव के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से राहुल गांधी का पुतला लेकर निकले और जोरदार नारेबाजी करते हुए पटेल चौक पहुंचकर पुतला फूंका।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता शुरू से ही हिंदू विरोधी रही है। इसका प्रमाण एक बार फिर सामने आ गया है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद चर्चा में भाग लेते हुए सदन में अराध्य शिव भगवान के बारे अनर्गल बयान देते हुए हिंदुओं को हिंसक बताकर सनातनियों का अपमान किया गया। इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावना आहत हुई है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान ने पूरे देश में सनातन धर्म मानने वालों को आहत किया है। इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

पुतला दहन के अवसर पर प्रीतपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, आशीष निमजे, रजनीश श्रीवास्तव, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, पोषण साहू, सानिध्य चंद्राकर, उल्लेख साहू, हर्ष चंदेल, भूपेन्द्र साहू, शुभम साहू, विशाल शर्मा, जय राजपूत, अंकित दुबे, उदय पाल, चमन यदुवंशी, खिलेंद्र साहू, उमंग ताम्रकार, नवीन साहू, अश्वनी टंडन, नितेश जैन, दीपक सिंह, टीकम साहू, प्रशांत अग्रवाल, अमित पटेल, विष्णु साहू, संजय शुक्ला, अमित पटेल, ताम्रध्वज साहू, विकास सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!