Breaking News

स्टॉप डायरिया कैंपेन : कलेक्टर ने दिये सख्त निर्देश : दो महीने चलेगा अभियान, किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें

  • स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य संबंधित विभाग समन्वय बनाकर डायरिया के खिलाफ करेंगे कार्य

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाए जाने वाले स्टॉप डायरिया कैंपेन-2024 के संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों से विगत महीनों में डायरिया व अन्य जल जनित सक्रमणों व बीमारियों के आकड़ों की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डायरिया स्टॉप डायरिया कैंपेन-2024 का उद्देश्य दस्त के रोगियों में ओ.आर.एस. और जिंक के उपयोग की सम्पूर्ण कवरेज सुनिश्चित की जाए। उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और उच्च जोखिम समुदायों में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त की रोकथाम और प्रबंधन के लिए देखभाल करने वालों मेंं उचित क्षमता का विकास करना है।

कैंपेन के तहत पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त की रोकथाम व प्रबंधन के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर ने स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा पर्यावरणीय पर विशेष ध्यान देने कहा है। घरेलू स्तर पर ओ.आर.एस. के उपयोग में सुधार लाने, बचपन में होने वाले दस्त के प्रबंधन में ओ.आर.एस. और जिंक की गोलियों का उपयोग बढ़ाने की ओर विशेष ध्यान देने कहा। 5 वर्ष से कम आयु की रोगियों को स्थानीय स्तर पर ओ.आर.एस. और जिंक उपलब्ध कराना, सिवियर एक्यूट मालन्यूट्रीशन वाले बच्चों को भर्ती कर उपचार कराना इत्यादि कार्य किए जाएंगे।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में उक्त बिन्दुओं पर छात्रों के मध्य जागरूकता बढ़ाने हेतु लक्षित गतिविधियों पर अध्यापकों का प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में ग्राम संगठन/स्व सहायता समूह की बैठकों में चर्चा आयोजित कर लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक करने व आसपास को साफ रखने का महत्व, शौचालय का उपयोग, हाथ धोना, वृक्षारोपण, सुरक्षित पेयजल का उपयोग साबुन और पानी से हाथ धोने के सही तरीके पर प्रदर्शन का आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, सीईओ जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर बजरंग दुबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनोज दानी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!