Breaking News

ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों के लिए 5 जुलाई से निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

द सीजी न्यूज

दुर्ग / बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों के लिए 5 जुलाई से निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार विकास को सुगम बनाना है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आत्म उत्पादकता, सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के बारे में शिक्षण प्रदान किया जाता है।

निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार 5 जुलाई को कम्प्यूटर एकाउंटिंग का प्रशिक्षण (30 दिन तक), 15 जुलाई को फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण (30 दिन तक), 5 अगस्त को मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण (30 दिन तक) दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https:forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6  पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!