Breaking News

सीएम हाउस में 11 जुलाई को मुख्यमंत्री जनदर्शन स्थगित

द सीजी न्यूज

रायपुर/ हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। पूर्व में दो बार  सीएम हाउस में मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम किया जा चुका है, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी सीएम विष्णुदेव साय को दी। कई समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया है। अधिकारियों को सभी शिकायतों और समस्याओं को नियमानुसार निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।

कल 11 जुलाई को भी मुख्यमंत्री निवास पर जनदर्शन आयोजित किया गया था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से जनदर्शन स्थगित कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगला जनदर्शन 18 जुलाई गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।

Check Also

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से बदली देश की तस्वीर, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई सौगातें – केदार कश्यप

THE CG NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जनसेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!