Breaking News

छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प : रजिस्ट्रेशन कराने अब रोजगार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं : घर पर ही एप्प के जरिये करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन : रोजगारपरक सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा

  • तीन माह में 10 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ‘रोजगार एप्प’  

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर प्रदेश के युवाओं को घर बैठे रोजगार पंजीयन की सुविधा मिल रही है। साथ ही रोजगारपरक सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है।

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार हेतु सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प का शुभारंभ किया है। एप्प शुभारंभ के महज तीन माह के भीतर ही इस रोजगार एप्प को 10 हजार लोगों ने डाउनलोड किया है। 1611 लोगों ने घर बैठे पंजीयन भी कराया है। इससे युवाओं को रोजगार कार्यालयों में जाकर लंबी-लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ रही है। समय और पैसे की बचत हो रही है। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर और विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.inपर उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति रोजगारपरक जानकारी के लिए एप्प डाउनलोड कर अवलोकन कर सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि “छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प” प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस एप्प के माध्यम से युवा न केवल रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रियाओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। यह एप्प प्रदेश के युवाओं की बेहतरी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह उनके रोजगार संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश के रोजगार सहायता इच्छुक युवाओं के लिए यह एप्प एक नई आशा की किरण साबित होगा, जिससे वे अपनी रोजगार की समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में जागरूक किया जाएगा और उन्हें उनकी योग्यताओं के अनुसार रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

बेरोजगार युवाओं को मोबाइल एप्प के माध्यम से रोजगार हेतु पंजीयन की व्यवस्था, पहले से हो चुके पंजीयन का नवीनीकरण और नवीन सुविधाएं प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प विकसित किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं को जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जाने की आवश्यकता नहीं है। बार-बार ऑफिस जाकर लाइन लगाने की झंझट से भी छुटकारा मिला है और घर बैठे इस एप्प के माध्यम से आवेदन किए गए युवाओं को पंजीयन के भौतिक सत्यापन हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में जाने की जरूरत नहीं है। सत्यापन आधार आधारित OTP के माध्यम से किया जाता है। रोजगार पंजीयन पत्रक कभी भी इस एप्प के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस एप्प पर शासकीय-अर्धशासकीय विभागों की रिक्तियां, विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेला-प्लेसमेंट कैंप की अपडेट न जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। रोजगार सहायता की प्रक्रिया अब और अधिक सरल एवं सुलभ हो गई है, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में अत्यधिक सहायता मिलेगी।

Check Also

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से बदली देश की तस्वीर, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई सौगातें – केदार कश्यप

THE CG NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जनसेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!