Breaking News

वार्ड 33 में कल जनसमस्या निवारण शिविर :

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम प्रशासन द्वारा 31 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अंगार मोती सामुदायिक भवन नया पारा वार्ड क्रमांक 33 भवन में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 6 के अलावा 33, 34, 35 और वार्ड 56 के नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शिविर में लोग अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके लिए कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शिविर में अतिक्रमण, साफ सफाई, नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृध्दावस्था पेंशन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, नल लीकेज, नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, नालियों-गलियों की साफ-सफाई, नलों में पानी न आना जैसी समस्याओं के आवेदन लिए जायेंगे।

1 जुलाई को बुध्द विहार शंकर नगर में वार्ड 7, 8, 9, 10 के अलावा 11,12 और 13 के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने शिविर का आयोजन होगा।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!