Breaking News

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने की सड़क सुरक्षा की समीक्षा : दुर्घटनाएं रोकने जरूरी पहल करने अधिकारियों को दिये निर्देश

  • दुर्घटना में मृतक के परिजनों व घायलों को आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत करने दिये निर्देश
  • शाम 6 से 9 के बीच होती है सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं, ड्रंक एंड ड्राइव है प्रमुख कारण

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों पर हुई दुर्घटनाओं की रोड, थाना व सड़कवार रिपोर्ट्स की गहन समीक्षा की। जिले की सड़कों पर यातायात सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए विभिन्न सुझावों पर विमर्श कर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, रोड मार्किंग व गति नियंत्रक बोर्ड लगाने का फैसला किया गया। कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में यातायात जागरूकता बढ़ाने और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना में मृतक के परिजन व घायलों को आर्थिक सहायता राशि तत्काल स्वीकृत करने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने जनवरी 2024 से 25 जुलाई 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं की रोड, समय व वाहनवार समीक्षा की। डी.एस.पी. यातायात सतीश ठाकुर ने बताया कि जिले के ग्रामीण थानों में सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही है। ज्यादातर दुर्घटनाएं शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण जागरूकता की कमी और शराब का सेवन कर वाहन चलाना है।

ठाकुर ने वाहन दुर्घटना में मृतक एवं घायलों को स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि को समय पर उपलब्ध कराने की ओर समिति का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले 8 ब्लैक स्पाट्स में सभी सुधार कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने सड़कों की आवश्यक मरम्मत व चिन्हित चौक-चौराहों पर डिवाइडर आदि के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया।

कलेक्टर ने जिले में वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे दुर्घटना के प्रति स्वयं जागरूक होकर आम जनता को भी जागरूक करें। समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सही दिशा में कदम उठाना है और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूती देने के लिए नवाचारी उपायों का अनुसरण किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, ए.डी.एम. अरविन्द एक्का, आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, सभी एसडीएम, डीएसपी यातायात सतीश ठाकुर, आरटीओ सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!