Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव ने खेत पर ट्रैक्टर चलाकर मताई की

द सीजी न्यूज

दुर्ग। लगातार बारिश के बाद अब खेती-किसानी के काम में तेजी आई है। आज दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव भी आज अपने गृह ग्राम अहिवारा से लगे हुए माटरा में अपने खेत पहुँचे और बनिहार संग खेती में हाथ बंटाते रहे। उन्होंने हर साल की तरह खुद ट्रैक्टर चलाकर रोपा लगाने के पहले अपने खेत की मताई की। बनिहार से खाद की जानकारी लेकर खेत का भ्रमण किया और समय पर निंदाई करने कहा।

विधायक बनने के बाद भी गजेंद्र यादव खेती-किसानी से जुड़े हैं और स्वयं किसानी का काम कराते है। सप्ताह भर से हो रही लगातार बारिश के बाद खेती के काम में तेजी आई है। विधायक गजेंद्र यादव ने गांव में बनिहार बुलाकर आज से खेतों में रोपा लगाने ( रोपाई) का काम शुरू किया। स्वयं ट्रेक्टर चलाकर करीब 2 एकड़ खेत को रोपा लगाने के लिए तैयार किया। विधायक गजेंद्र यादव का कहना है कि अपनी संस्कृति, माटी व मूलकार्य को नहीं छोड़ना चाहिए। मै किसान परिवार से हूँ और खेती किसानी मूल कार्य है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!