द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की। महासंघ के पदाधिकारियों ने ग्राम सिंगारडीह तहसील भिंभौरी जिला बेमेतरा के राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ द्वारा किए गए कार्यों और प्रयासों से अवगत कराया।
किसान मितान महासंघ द्वारा विगत जून माह से ग्राम सिंगारडीह के किसानों को बी 1 बांटा गया और अभिलेख में त्रुटि से अवगत कराते हुए त्रुटियुक्त 47 खाता को चिन्हांकित कर व्यक्ति सह प्रकरण तैयार किया गया और उसे निराकृत करने के लिए तहसीलदार के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसे तहसीलदार ने ऑनलाइन अ 6अ में दर्ज कर लिया गया है। विधिवत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
राजस्व मंत्री ने छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ की कार्यवाही का प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर शीघ्र ही राजस्व शिविर का आयोजन कर अभिलेख शुद्धिकरण अभियान चलाया जाएगा और अभिलेख शुद्ध किया जाएगा। राजस्व मंत्री ने अगस्त माह में सिंगारडीह को त्रुटि विहीन ग्राम घोषित करने के लिए सिंगारडीह आने की स्वीकृति दी। अभिलेख शुद्धिकरण प्रक्रिया को सरल बनाने की चर्चा भी प्रतिनिधि मंडल से की। इस अवसर में छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष नेतराम साहू, सिंगारडीह के सरपंच दिगंबर सिंह परगनिहा, आशीष परगनिहा, कुक्कू सिंह आदि मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
