Breaking News

मुख्यमंत्री 5 अगस्त को कबीरधाम, राजनांदगांव और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 5 अगस्त को कबीरधाम, राजनांदगांव और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजधानी रायपुर के हेलीपेड से सुबह 7.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 7.35 बजे कबीरधाम जिले के पी.जी. कॉलेज हेलीपेड पहुंचेंगे। वे 7.55 बजे वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 8 बजे भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। साय सुबह 9.30 बजे भोरमदेव मंदिर से कार द्वारा प्रस्थान कर 9.50 बजे कबीरधाम जिले के सर्किट हाउस पहुंचंगे।
मुख्यमंत्री साय 10.30 बजे कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे जिला राजनांदगांव पहुंचंगे और वहां वे क्लब हाउस सन सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.35 बजे जशपुर जिला पहुंचेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद साय अपने निज निवास बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!