Breaking News

दुर्ग शहर में 6 स्थानों पर बनेगा किसान भवन : विधायक गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

  • हरेली पर कार्यक्रम में शामिल होकर उत्साह बढ़ाया

द सीजी न्यूज

दुर्ग। हरेली तिहार के शुभ अवसर पर दुर्गवासियों को किसान भवन की सौगात मिली है। शहर विधानसभा क्षेत्र में 6 स्थानों पर भवन बनेगा। विधायक गजेंद्र यादव ने पुलगांव वार्ड में किसानोंं के साथ विधिवत भूमिपूजन किया। सावन माह की अमावस्या को मनाये जाने वाले हरेली त्यौहार पर विधायक गजेंद्र यादव सुबह डिपरापारा पहुँचे और हल, फावड़ा सहित कृषि औजारों की पूजा कर किसानों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। वार्डवासियों के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाने पौधारोपण भी किया।

 

दुर्ग शहर के बोरसी, पोटिया, बघेरा, उरला, करहीडीह व पुलगांव में किसान भवन बनाया जाएगा। 6 स्थानों पर बनने वाले भवन के लिए शासन से राशि की स्वीकृति मिलने के बाद आज पुलगांव में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल और कक्ष रहेगा, जहाँ किसानो के बैठने, उठने के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा। जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के किसानो का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परिचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा।

पारम्परिक खेलों में उत्साह बढ़ाया 

विधायक गजेंद्र यादव ने शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पारम्परिक आयोजन आयोजन का उत्साहवर्धन किया। वार्ड 55 पुलगांव में हरेली पर्व महिला ने कुर्सी दौड़, पुरुष वर्ग ने नारियल फेंक जैसे पारम्परिक खेलो में भाग लिया और पुरस्कार भी जीता। डिपरापारा में युवाओं ने नारियल फेंक, बच्चों ने गेड़ी और बच्चियों ने झूले का आंनद लिया।

विधायक यादव ने उपस्थितजनों को छत्तीसगढ़ के प्रथम हरेली त्यौहार की शुभकामनायें देते हुए पर्व की महत्ता को लेकर सम्बोधित करते हुए कहा कि हम कितने भी सफल हो जाए, तरक्की कर लें, अपनी माटी, कला, संस्कृति, परंपरा को नहीं छोड़ना चाहिए। इस दौरान पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा, पार्षद अजय वर्मा, पार्षद कांशीराम कोसरे, पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर, समाजसेवी चतुर्भुज राठी, शरदचंद्र अग्रवाल, अश्वनी निषाद, लक्ष्मीकांत दुबे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!